Showing posts with label दिनेश रघुवंशी. Show all posts
Showing posts with label दिनेश रघुवंशी. Show all posts

Monday, 9 October 2017

मिलते हैं पर मिलके बात नहीं करते..!!

मिलते हैं पर मिलके बात नहीं करते
करते हैं तो दिल से बात नहीं करते,

खुद से ही बतियाता रहता है अक्सर
उसके अपने उससे बात नहीं करते,

तूने कितनी बातें की थीं अपनों से
क्यूँ कहता है अपने बात नहीं करते,

पहले वक़्त नहीं था बच्चों की ख़ातिर
वक़्त मिला तो बच्चे बात नहीं करते,

पैसे-पैसे-पैसे करने वाले सुन !
इंसानो से पैसे बात नहीं करते..!!

सीने में फ़ौलाद रहा..!!

सीने में फ़ौलाद रहा
आख़िर तक बरबाद रहा,

मुझको वीराना करके
तू भी कब आबाद रहा,

मैं भी दुनियादार हुआ
उसको मैं कब याद रहा,

आँसू , आंहें, यादें, बस
इनसे दिल आबाद रहा,

तू था, तुमसे मैं भी था
मैं कब तेरे बाद रहा..!!