Saturday, 12 December 2020

मैं जा रहा हूँ मेरा इन्तेज़ार मत करना..!!

मैं जा रहा हूँ मेरा इन्तेज़ार मत करना
मेरे लिये कभी भी दिल सोगवार मत करना

मेरी जुदाई तेरे दिल की आज़माइश है
इस आइने को कभी शर्मसार मत करना

फ़क़ीर बन के मिले इस अहद के रावण
मेरे ख़याल की रेखा को पार मत करना

ज़माने वाले बज़ाहिर तो सबके हैं हमदर्द
ज़माने वालों का तुम ऐतबार मत करना

ख़रीद देना खिलौने तमाम बच्चों को
तुम उन पे मेरा आश्कार मत करना

मैं एक रोज़ बहरहाल लौट आऊँगा
तुम उँगुलियों पे मगर दिन शुमार मत करना..!!

Thursday, 3 December 2020

सबकी बात न माना कर..!!

सबकी बात न माना कर
खुद को भी पहचाना कर

दुनिया से लड़ना है तो
अपनी ओर निशाना कर 

या तो मुझसे आकर मिल
या मुझको दीवाना कर 

बारिश में औरों पर भी
अपनी छतरी ताना कर 

बाहर दिल की बात न ला
दिल को भी तहखाना कर 

शहरों में हलचल ही रख
मत इनको वीराना कर..!!

चोटों पे चोट देते ही जाने का शुक्रिया..!!

चोटों पे चोट देते ही जाने का शुक्रिया
पत्थर को बुत की शक्ल में लाने का शुक्रिया 

जागा रहा तो मैंने नए काम कर लिए
ऐ नींद आज तेरे न आने का शुक्रिया 

सूखा पुराना ज़ख्म नए को जगह मिली
स्वागत नए का और पुराने का शुक्रिया 

आतीं न तुम तो क्यों मैं बनाता ये सीढ़ियाँ
दीवारों, मेरी राह में आने का शुक्रिया 

आँसू-सा माँ की गोद में आकर सिमट गया
नज़रों से अपनी मुझको गिराने का शुक्रिया 

अब यह हुआ कि दुनिया ही लगती है मुझको घर
यूँ मेरे घर में आग लगाने का शुक्रिया

ग़म मिलते हैं तो और निखरती है शायरी
यह बात है तो सारे ज़माने का शुक्रिया 

अब मुझको आ गए हैं मनाने के सब हुनर
यूँ मुझसे `कुँअर' रूठ के जाने का शुक्रिया..!!

Friday, 23 October 2020

मुझसा कोई जहाँ में नादान भी न हो..!!

मुझसा कोई जहाँ में नादान भी न हो...

कर के जो इश्क कहता है नुकसान भी न हो..!!

नामाबर अपना हवाओं को बनाने वाले..!!

नामाबर अपना हवाओं को बनाने वाले,
अब न आएंगे पलट कर कभी जाने वाले

क्या मिलेगा तुझे बिखरे हुए ख्वाबों के सिवा,
रेत पर चांद की तस्वीर बनाने वाले..!!

Wednesday, 9 September 2020

तेरी चुप्पी ग़र…तेरी कोई मज़बूरी है..!!

तेरी चुप्पी ग़र…तेरी कोई
मज़बूरी है….
तो रहने दे…

इश्क़ कौन सा ज़रूरी है..!!

बड़ी सादगी से उसने कह दिया..!!

बड़ी सादगी से उसने कह दिया, रात
को सो भी लिया कर….

रातो को जागने से मोहब्बत लौट नहीं आती..!!