Saturday, 12 June 2021

हर बार ये इल्ज़ाम रह गया..!!

हर बार ये  इल्ज़ाम रह गया..!
हर काम में कोई  काम रह गया..!

नमाज़ी उठ उठ कर चले गये मस्ज़िदों से..!
दहशतगरों के हाथ में इस्लाम रह गया..!!

Sunday, 9 May 2021

तुम लौट के आने का तकल्लुफ मत करना..!!

तुम लौट के आने का तकल्लुफ मत करना,

हम एक मोहब्बत को दो बार नहीं करते..!!

जिसने हमको चाहा, उसे हम चाह न सके..!!

जिसने हमको चाहा, उसे हम चाह न सके,
जिसको चाहा उसे हम पा न सके,

यह समझ लो दिल टूटने का खेल है,
किसी का तोडा और अपना बचा न सके..!!

Friday, 30 April 2021

मोहब्बत की बस इतनी सी कहानी है..!!

 मोहब्बत की बस इतनी सी कहानी है..!!
इक टूटी हुई कश्ती और ठहरा हुआ पानी है;

इक फूल जो किताबों में कहीं दम तोड़ चुका है;
कुछ याद नहीं आता ये किसकी निशानी है..!!


Monday, 19 April 2021

जाहिद,शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर..!!

जाहिद,शराब पीने दे मस्जिद में बैठकर 
या वो जगह बता , जहाँ खुद  नहीं..!!
                                           - ग़ालिब 


मस्जिद खुद का घर हैं, पीने की जगह नहीं 
काफिर के दिल में जा , वहां खुदा नहीं..!!
                                         - इकबाल 


काफिर के दिल से आया हूँ , मैं यह देख कर  'फ़राज़'
खुद मौजूद हैं वहां , पर उसे पता नहीं..!!
                                           - फ़राज़

Friday, 12 March 2021

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया..!!

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया,

कल एक दिये ने आंधी का कॉलर पकड़ लिया..!!

नींद आए या ना आए, चिराग बुझा दिया करो..!!

नींद आए या ना आए, चिराग बुझा दिया करो,

यूँ रात भर किसी का जलना, हमसे देखा नहीं जाता....!!!