Monday, 31 December 2018

आज बड़ी देर तक वो मुझे देखता रहा..!!


आज बड़ी देर तक वो मुझे देखता रहा,

ना जाने क्यों लगा कि वो मुझे छोड़ जाऐगा..!!

वो बेवफा नहीं था युहीं बदनाम हो गया..!!

वो बेवफा नहीं था युहीं बदनाम हो गया,

हजारों चाहने वाले थे किस किस से वफा करता..!!

Monday, 9 October 2017

मिलते हैं पर मिलके बात नहीं करते..!!

मिलते हैं पर मिलके बात नहीं करते
करते हैं तो दिल से बात नहीं करते,

खुद से ही बतियाता रहता है अक्सर
उसके अपने उससे बात नहीं करते,

तूने कितनी बातें की थीं अपनों से
क्यूँ कहता है अपने बात नहीं करते,

पहले वक़्त नहीं था बच्चों की ख़ातिर
वक़्त मिला तो बच्चे बात नहीं करते,

पैसे-पैसे-पैसे करने वाले सुन !
इंसानो से पैसे बात नहीं करते..!!

सीने में फ़ौलाद रहा..!!

सीने में फ़ौलाद रहा
आख़िर तक बरबाद रहा,

मुझको वीराना करके
तू भी कब आबाद रहा,

मैं भी दुनियादार हुआ
उसको मैं कब याद रहा,

आँसू , आंहें, यादें, बस
इनसे दिल आबाद रहा,

तू था, तुमसे मैं भी था
मैं कब तेरे बाद रहा..!!

Wednesday, 21 June 2017

मोहब्बत आजमानी हो तो बस इतना ही काफी है..!!

मोहब्बत आजमानी हो तो बस इतना ही काफी है,

जरा सा रुठकर देखो मनाने कौन आता है..!!

ना जाने क्यूँ गले से लिपट कर रोने लगा..!!

ना जाने क्यूँ गले से लिपट कर रोने लगा जब हम बरसों बाद मिले,

जाते हुये जिस ने कहा था.. कि तुम जैसे लाखों मिलेंगे..!!

Sunday, 2 April 2017

भरोसा मत करो साँसों की डोरी टूट जाती है..!!

भरोसा मत करो साँसों की डोरी टूट जाती है
छतें महफ़ूज़ रहती हैं हवेली टूट जाती है,

मुहब्बत भी अजब शय है वो जब परदेस में रोये
तो फ़ौरन हाथ की एक - आध चूड़ी टूट जाती है,

कहीं कोई कलाई एक चूड़ी को तरसती है
कहीं कंगन के झटके से कलाई टूट जाती है,

लड़कपन में किये वादे की क़ीमत कुछ नहीं होती
अँगूठी हाथ में रहती है मँगनी टूट जाती है,

किसी दिन प्यास के बारे में उससे पूछिये जिसकी
कुएँ में बाल्टी रहती है रस्सी टूट जाती है,

कभी एक गर्म आँसू काट देता है चटानों को
कभी एक मोम के टुकड़े से छैनी टूट जाती है..!!