Friday, 12 March 2021

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया..!!

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया,

कल एक दिये ने आंधी का कॉलर पकड़ लिया..!!

नींद आए या ना आए, चिराग बुझा दिया करो..!!

नींद आए या ना आए, चिराग बुझा दिया करो,

यूँ रात भर किसी का जलना, हमसे देखा नहीं जाता....!!!

Wednesday, 10 February 2021

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया..!!

जिसने भी इस ख़बर को सुना सर पकड़ लिया,

कल एक दिये ने आंधी का कॉलर पकड़ लिया..!!

उलझनों और कश्मकश में..!!

उलझनों और कश्मकश में,
उम्मीद की ढाल लिए बैठा हूँ।

ए जिंदगी! तेरी हर चाल के लिए,
मैं दो चाल लिए बैठा हूँ |

Sunday, 17 January 2021

तेरी चुप्पी ग़र…तेरी कोई..!!

तेरी चुप्पी ग़र…तेरी कोई
मज़बूरी है….
तो रहने दे…

इश्क़ कौन सा ज़रूरी है..!!

खुद को भूल न जाऊं भटक न जाऊं कहीं..!!

खुद को भूल न जाऊं भटक न जाऊं कहीं…

एक टुकड़ा आइना जेब में रखता हूँ अक्सर..!!

Saturday, 12 December 2020

बुरे वक़्तो में तुम मुझसे न कोई राब्ता रखना..!!

बुरे वक़्तो में तुम मुझसे न कोई राब्ता रखना
मैं घर को छोड़ने वाला हूँ अपना जी कड़ा रखना

जो बा हिम्मत हैं दुनिया बस उन्हीं का नाम लेती है
छुपा कर ज़ेहन में बरसो मेरा ये तजरूबा रखना

जो मेरे दोस्त हैं अकसर मैं उन लोगों से कहता हूँ
कि अपने दुश्मनों के वास्ते दिल में जगह रखना

मेरे मालिक मुझे आसनियों ने कर दिया बुज़दिल
मेरे रास्ते में अब हर गाम पर इक मरहला रखना

मैं जाता हूँ मगर आँखों का सपना बन के लौटूगा
मेरी ख़ातिर कम-अज-कम दिल का दरवाज़ा खुला रखना..!!